राजस्थान की विधिक समिति द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता परामर्श केन्द्र का शुभारम्भ

राजस्थान की विधिक समिति द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता परामर्श केन्द्र का शुभारम्भ

जयपुर दिनांक 09 सितम्बर, 2017। भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान की विधिक समिति द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता परामर्श केन्द्र का शुभारम्भ किया गया।
मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती पूनम महाजन के निर्देशानुसार देश के 51 स्थानों पर एक साथ एक समय पर निःशुल्क विधिक परामर्श केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में राजस्थान भारतीय जनता युवा मोर्चा विधिक समिति द्वारा प्रदेश भारतीय जनता कार्यालय व धौलपुर में विधिक सहायता केन्द्र का शुभारम्भ किया गया।
विधिक समिति महिने के दूसरे व चौथे शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक समजा के गरीब वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवायेगा।
कार्यक्रम में जयपुर शहर के लोकप्रिय सांसद माननीय रामचरण बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये व कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा ने की।
कार्यक्रम की विधिवत शुभारम्भ समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र यादव एवं सह-संयोजक कपिल सिसोदिया ने किया व समिति की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री जे.पी. यादव, मनोज भाटड़, प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चौपदार, प्रदेश मंत्री लक्ष्मण राठौर, कार्यालय प्रभारी सत्येन्द्र त्यागी, आई.टी. संयोजक अंकित जैन, कई एडवोकेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रदेश सह-संयोजक कपिल सिसोदिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  
  • Powered by / Sponsored by :