मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया . . .

मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया . . .

रिज़र्व बैक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बार फिर से रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है। वित्त वर्ष 2025 की पहली रिज़र्व बैक ऑफ इंडिया (RBI) मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है। RBI ने लगातार सातवीं बार मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। इसे 6.5% पर अपरिवर्तित रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्थायी डिपॉजिट फैसिल‍िटी रेट 6.25% पर बनी हुई है और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 6.75% पर बनी हुई है। आरबीआई के इस फैसले से ब्याज दरों में कमी की उम्मीद लगाए आम लोगों को निराशा हाथ लगी हैं। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत पर बरकरार रखी हैं।
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि खाद्य पदार्थों कीमतों की अनिश्चितता के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका है। महंगाई दर में वृद्धि पर आरबीआई सतर्क बनी हुई है। एमएसएफ रेट को 6.75% पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी के छह में पांच सदस्य रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में रहे।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्‍यस्‍था 7 फीसदी के रफ्तार से बढ़ेगी। वित्त वर्ष 2025 के पहली तिमाही में GDP की रियल ग्रोथ 7.1 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.9 फीसदी और तीसरे-चौथे तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भारत का फॉरेक्‍स रिजर्व ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है. 29 मार्च तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645.6 अरब डॉलर हो चुका है।
बतादें कि आरबीआई ने लंबे समय से रेपो रेट में कटौती नहीं की है। कई एक्सपर्ट्स का मानना था कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होंगे। इससे पहले वित्त वर्ष 24 की अंतिम बैठक में एमपीसी ने रेपो रेट में लगातार छठी बार कोई बदलाव नहीं किया था। इसे 6.50 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया था। बतादें कि फरवरी 2023 में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी कर दी गई। इसके बाद 7 बार केंद्रीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हो चुकी हैं।
  • Powered by / Sponsored by :