राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का दौरा

राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का दौरा

जालोर, 23 फरवरी। राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी 24 फरवरी शनिवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
जिला कलक्टर बी.एल. कोठारी ने बताया कि राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा उप मंत्रा) भूपेन्द्र देवासी 24 फरवरी शनिवार को प्रातः 8 बजे सिरोही से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे हरजी ग्राम पहुचेंगे जहा वे देवासी समाज के स्नेह मिलन समारोह में भाग लेंगे। हरजी से प्रातः 10 बजे तखतगढ़ के लिए रवाना होंगे। तखतगढ़ से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे भीनमाल पहुंचेंगे जहां वे मरूधरा ग्रामीण बैंक के नवीन भवन व मरूधरा ग्रामीण बैंक न्यू शाखा के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। भीनमाल से सायं 5 बजे रवाना होकर रात्रि 7 बजे जालोर पहुंचेंगे जहां वे माली समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। जालोर से रात्रि 8 बजे देवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे ।
  • Powered by / Sponsored by :