राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सीधे संवाद हेतु 08 मार्च को प्रोजेक्ट शक्ति लॉन्च

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सीधे संवाद हेतु 08 मार्च को प्रोजेक्ट शक्ति लॉन्च

जयपुर, 06 मार्च। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 08 मार्च, 2018 को अपराह्न 3.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इन्दिरा गांधी भवन, जयपुर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सीधे संवाद हेतु प्रोजेक्ट शक्ति लॉन्च किया जाएगा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सचिन पायलट ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा सभी कांग्रेसजनों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट शक्ति तैयार किया गया है जिसे देश में सर्वप्रथम राजस्थान में आम कांग्रेसजनों हेतु उपलब्ध करवाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व के सुझाव व संदेश आम कांग्रेसजन तक पहुंचेंगे और कांग्रेसजन अपने सुझाव सीधे नेतृत्व तक प्रेषित कर सकेंगे।
प्रोजेक्ट शक्ति की लांचिंग के दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री सचिन पायलट, प्रभारी महासचिव श्री अविनाश पाण्डे, नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी, प्रभारी सचिव श्री विवेक बंसल, श्री काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, श्री देवेन्द्र सिंह यादव एवं श्री तरूण कुमार सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
  • Powered by / Sponsored by :