भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर आज से दो दिवसीय राजस्थान प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर आज से दो दिवसीय राजस्थान प्रवास पर

जयपुर, दिनांक 12 जून, 2017। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर प्रातः काल 10.30 बजे जयपुर सांगानेर हवाई अड्डे पर पहुँची, जहाँ भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल, प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, प्रदेश महामंत्री निशी मुकेश, एकता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति परनामी, सारिका चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता बबीता शर्मा, जयपुर देहात जिलाध्यक्ष आशा बैरवा, रमा चौधरी, आरती आचार्य, चंचल चराया, कृतिका शर्मा, सरोज कंवर, एवं महिला मोर्चा की सैकड़ों पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर दो दिवसीय प्रवास के दौरान 13 जून, 2017 को प्रातः 10.15 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेगी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन प्रातः 11.15 बजे श्रीमती विजया राहटकर द्वारा नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतूका भवन में किया जायेगा।
दोपहर 3.00 बजे तोतूका भवन, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में महिला शक्ति सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
  • Powered by / Sponsored by :