भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ब्यावर में प्रमुख उद्योगपतियों से की मुलाकात, मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में किया संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ब्यावर में प्रमुख उद्योगपतियों से की मुलाकात, मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में किया संवाद

अजमेर, 16 नवंबर, 2021। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां आज अजमेर जिले के प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने ब्यावर में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लेकर संवाद किया।
डॉ. पूनियां ने भाजपा अजमेर शहर के जिला अध्यक्ष प्रियशील हाडा के पिताजी विक्रम सिंह के निधन पर अजमेर में उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
इससे पहले डॉ. पूनियां ने ब्यावर में संकटमोचन वीर हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कल देर रात लगभग 11.30 बजे अजमेर के मसूदा के सुदूर रामगढ़ में मंडल कार्यालय पर सशक्त मंडल अभियान की डायरी का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर डॉ. पूनियां के साथ केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, महापौर ब्रजलता हाड़ा, विधायक अनिता भदेल, प्रभारी बीरमदेव सिंह, उपमहापौर नीरज जैन, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना सहित जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. पूनियां ने अजमेरू प्रेस क्लब में क्लब अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल के साथ शिष्टाचार भेंट की और प्रेस क्लब के सदस्य हरीश सिंह, राजेंद्र शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी एवं शॉल-साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उपमहापौर नीरज जैन एवं प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
  • Powered by / Sponsored by :