महिला दिवस के अवसर पर प्रसस्वी कॉलेज दौसा मे महिला सम्मेलन का आयोजन

महिला दिवस के अवसर पर प्रसस्वी कॉलेज दौसा मे महिला सम्मेलन का आयोजन

दौसा, 08 मार्च। महिला अधिकारिता दौसा द्वारा गुरूवार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रसस्वी कॉलेज दौसा मे महिला सम्मेलन का आयोजन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक, प्रचेता, साथिन, कार्यकर्ताओ, सहायिकायो एवं सहयोगिनीयो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम मे लगभग 500 महिलाओ ने भाग लिया। स्वागत भाषण व स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियो का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दौसा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्हांने यत्रा नार्यास्तु पुज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता वाक्य के माध्यम से महिलाओं की समृद्धि एवं विकास के माध्यम से समाज एवं देश की प्रगति करने में योगदान पर चर्चा की। महिलाएं हमेशा से ही पूजनीय रही है तथा समाज एवं परिवार का आधार है। महिलाओ का त्याग, बलिदान के लिए सम्मान प्रदर्षित करने के लिए आज एक मौका है। महिलाओ ने पूर्ण निष्ठा से अपना कर्तव्य पालन किया है व अपनी सन्तानो को संस्कारो से सिंचित किया है। आज उस मातृ शक्ति को नमन करने का अवसर है।
महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक राशि लोढ़ा द्वारा किशोरी बालिकाओं द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया गया। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन का महत्व बताते हुए महिला समुदाय के प्रति सम्मान, सुरक्षा, संरक्षण, गरिमा, गौरव व समानता का संदेश दिया ताकि एक समता मूलक समाज की स्थापना हो सके।
उन्होने बताया कि पूरे विश्व मे महिला की राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक उपलब्धियो के उपलक्ष्य मे उत्सव के तौर पर उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जाता है। महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। महिलाओं को बराबरी का हक, शिक्षा, स्वास्थ्य प्रशिक्षण व विज्ञान तकनीक तक पहुंच, निर्णय निर्माण मे सहयोग, हिंसा मुक्त समाज महिलाओ का नैसर्गिक अधिकार है जिसे दिलाने के लिए समाज मे जागरूकता लाना जरूरी हैं। नन्ही बालिकाओ द्वारा अनेक प्रकार की थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग प्रदर्शन किया गया। जिसे उपस्थित सभी अतिथियां एवं अधिकारियों द्वारा सराहा गया। बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर कलाजत्था द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड नाटक मे बेटी बचाने व बेटियो को पढाने का संदेश दिया गया।
  • Powered by / Sponsored by :