जीएसटी लागू होने पर जिला स्तरीय जीएसटी महोत्सव आयोजित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री वेबकास्ट के द्वारा किया सम्बोधित  

  जीएसटी लागू होने पर जिला स्तरीय जीएसटी महोत्सव आयोजित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री वेबकास्ट के द्वारा किया सम्बोधित  

  अजमेर, 01 जुलाई। राष्ट्र में जीएसटी लागू होने के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत जीएसटी महोत्सव का आयोजन शनिवार को सूचना केन्द्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने वेबकास्ट के द्वारा सम्बोधित किया।
                वाणिज्यक कर विभाग के उपायुक्त श्री दिनेश गुप्ता ने बताया कि एक जुलाई से सम्पूर्ण देश में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू हुआ। इस उपलक्ष्य में शनिवार को विशेष कार्यक्रम में जीएसटी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें जीएसटी से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। विभाग द्वारा पूर्व की भांति सहयोग बनाए रखा जाएगा।
                उन्होंने बताया कि इस महोत्सव कार्यक्रम में सहायक आयुक्त शिल्पि शर्मा, महेश बाबू मीना, विणज्यक कर अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक आयुक्त डी.के.तिवारी ने अपने संबोंधन में जीएसटी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने क्षेत्रा कार्य के दौरान आने वाली कठिनाईयों के सकारात्मक समाधान की अपेक्षा जतायी।
                उन्होंने बताया कि वेबकास्ट के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा कार्यक्रम को लाइव सम्बोधित किया गया।    
  • Powered by / Sponsored by :