जयपुर-चण्डीगढ-जयपुर एक्सप्रेस आंशिक रद्द

जयपुर-चण्डीगढ-जयपुर एक्सप्रेस आंशिक रद्द

उत्तर रेलवे के अम्बाला-कालका रेलखण्ड पर दोहरीकरण के कार्य हेतु नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण जयपुर-चण्डीगढ-जयपुर एक्सप्रेस को आंशिक रद्द किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री तरूण जैन के अनुसार-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी सं. 19717, जयपुर-चण्डीगढ एक्सप्रेस, दिनांक 17.03.18 से 24.03.18 तक अम्बाला तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा अम्बाला-चण्डीगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी सं. 19718, चण्डीगढ-जयपुर एक्सप्रेस, दिनांक 18.03.18 से 25.03.18 तक अम्बाला से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा चण्डीगढ-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
नोट- पूर्व में जारी विज्ञप्ति में यह रेलसेवा कुरूक्षेत्र ज.-चण्डीगढ-कुरूक्षेत्र के मध्य रद्द की गई थी
  • Powered by / Sponsored by :