जानिए कन्या राशि के वाले लोगों का व्यक्तित्व, स्वभाव एवं संघर्ष 

   जानिए कन्या राशि के वाले लोगों का व्यक्तित्व, स्वभाव एवं संघर्ष 

  कन्या- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
 
राशि स्वरूप- कन्या, राशि स्वामी- बुध।
 
1. राशि चक्र की छठी कन्या राशि दक्षिण दिशा की द्योतक है। इस राशि का चिह्नहाथ में फूल लिए कन्या है। राशि का स्वामी बुध है। इसके अन्तर्गत उत्तराफाल्गुनीनक्षत्र के दूसरे, तीसरे और चौथे चरण, चित्रा के पहले दो चरण और हस्त नक्षत्र केचारों चरण आते हैं।
 
2. कन्या राशि के लोग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं। भावुक भी होते हैंऔर वह दिमाग की अपेक्षा दिल से ज्यादा काम लेते हैं।
 
3. इस राशि के लोग संकोची, शर्मीले और झिझकने वाले होते हैं।
 
4. मकान, जमीन और सेवाओं वाले क्षेत्र में इस राशि के जातक कार्य करतेहैं।
 
5. स्वास्थ्य की दृष्टि से फेफड़ों में शीत, पाचनतंत्र एवं आंतों से संबंधीबीमारियां जातकों मे मिलती हैं। इन्हें पेट की बीमारी से प्राय: कष्ट होता है। पैरके रोगों से भी सचेत रहें।
 
6. बचपन से युवावस्था की अपेक्षा जातकों की वृद्धावस्था अधिक सुखी और ज्यादास्थिर होता है।
 
7. इस राशि वाल पुरुषों का शरीर भी स्त्रियों की भांति कोमल होता है। ये नाजुकऔर ललित कलाओं से प्रेम करने वाले लोग होते हैं।
 
8. ये अपनी योग्यता के बल पर ही उच्च पद पर पहुंचते हैं। विपरीत परिस्थितियांभी इन्हें डिगा नहीं सकतीं और ये अपनी सूझबूझ, धैर्य, चातुर्य के कारण आगे बढ़तेरहते है।
 
9. बुध का प्रभाव इनके जीवन मे स्पष्ट झलकता है। अच्छे गुण, विचारपूर्ण जीवन, बुद्धिमत्ता, इस राशि वाले में अवश्य देखने को मिलती है।
 
10. शिक्षा और जीवन में सफलता के कारण लज्जा और संकोच तो कम हो जाते हैं, परंतु नम्रता तो इनका स्वाभाविक गुण है।
 
11. इनको अकारण क्रोध नहीं आता, किंतु जब क्रोध आता है तो जल्दी समाप्त नहींहोता। जिसके कारण क्रोध आता है, उसके प्रति घृणा की भावना इनके मन में घर कर जातीहै।
 
12.  इनमें भाषण व बातचीत करने की अच्छी कला होती है। संबंधियों से इन्हेंविशेष लाभ नहीं होता है, इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी नहीं होता। यह जरूरी नहीं किइनका किसी और के साथ संबंध होने के कारण ही ऐसा होगा।
 
13. इनके प्रेम सम्बन्ध प्राय: बहुत सफल नहीं होते हैं। इसी कारण निकटस्थलोगों के साथ इनके झगड़े चलते रहते हैं।
 
14. ऐसे व्यक्ति धार्मिक विचारों में आस्था तो रखते हैं, परंतु किसी विशेष मतके नहीं होते हैं। इन्हें बहुत यात्राएं भी करनी पड़ती है तथा विदेश गमन की भीसंभावना रहती है। जिस काम में हाथ डालते हैं लगन के साथ पूरा करके ही छोड़तेहैं।
 
15. इस राशि वाले लोग अपरिचित लोगों मे अधिक लोकप्रिय होते हैं, इसलिए इन्हेंअपना संपर्क विदेश में बढ़ाना चाहिए। वैसे इन व्यक्ति की मैत्री किसी भी प्रकार केव्यक्ति के साथ हो सकती है। 
  • Powered by / Sponsored by :